उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद वीडियो में गाली गलौज करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसका नाम भव्या राॅय बताया जा रहा है और वो पेशे से एक वकील है। भव्या राॅय हिरासत में लिए जाने के बाद भी मुस्कुराती नजर आई और सिर्फ इतना ही नहीं उसने पत्रकारों के सवालों का जवाब भी नहीं दिया। गाली गलौज करने वाली महिला भव्या राॅय को हिरासत में लेने आई पुलिस ने वीआईपी ट्रीटमेंट दिया और उन्हीं की गाड़ी में साथ दिखी। जबकि दूसरी तरफ एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने भव्या राॅय को गिरफ्तार करने की पुष्टि की।
पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले पर सोसाइटी के लोगों का कहना है कि, हमें तो डर लग रहा है, इस तरह का व्यवहार बिल्कुल गलत है। हमारे साथ बदतमीजी करेगी तो हम क्या करेंगे।






























































