आज राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य का दौरा कार्यक्रम

0

भिण्ड – (ईपत्रकार.कॉम) |नर्मदा घाटी विकास स्वतंत्र प्रभार एवं सामान्य प्रशासन, विमानन, आनंद, जनजातीय कार्य, अनु.जा.क.विभाग के राज्यमंत्री मंत्री श्री लालसिंह आर्य जिले के एक दिवसीय प्रवास 24 सितम्बर 2017 को गोहद क्षेत्र में पधार रहे है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य 24 सितम्बर 2017 रविवार को प्रातः8 बजे ग्वालियर से कार द्वारा प्रस्थान कर 9 बजे गोहद आऐंगे एवं स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। राज्यमंत्री श्री आर्य प्रातः10 बजे गोहद क्षेत्र के ग्राम बडेरा में सामुदायिक भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे ग्राम पिपरसाना में पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लालसिंह आर्य रात्रि 8 बजे गोहद से कार द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Previous articleनिर्माण कार्य के लिए विकल्प देंगे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य
Next articleनगरीय निकाय की सूची में नाम जुड़वाने हेतु 03 अक्टूबर तक दिया जा सकेगा आवेदन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here