अशोकनगर – ईपत्रकार.कॉम |आध्यात्म मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार 14 से 28 जनवरी 2019 तक जिले में आनंद उत्सव की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उक्त आशय की जानकारी अपर कलेक्टर एवं प्रभारी आनंद उत्सव श्री भूपेन्द्र गोयल द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट के एन.आई.सी.के वीडियों कान्फ्रेंस कक्ष में संबंधित अधिकारियों को दी। बैठक में ए.पी.सी. जिला शिक्षा केन्द्र बलवीर बुंदेला, ग्रामीण एवं नगरीय निकायों एवं सी.ई.ओ. जनपद के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में श्री गोयल ने निर्देशित किया की जिले में आनंद उत्सव के तहत संचालित की जाने वाली गतिविधियों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में बताया गया कि आनंद उत्सव की गतिविधियां 14 से 21 जनवरी तक पंचायत एवं नगरीय स्तर पर, 22 से 24 जनवरी तक विकासखण्ड स्तर पर तथा 25 से 28 जनवरी तक जिला स्तर पर गतिविधियों का सफल संचालन कराया जाएगा।