राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प दिवस पर दिलाई गयी राष्ट्रीय एकता अखण्डता की शपथ

0

मण्डला – ईपत्रकार.कॉम |स्व.सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस एवं संकल्प दिवस का आयोजन पूरी गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 31 अक्टूबर को नगर के उदय चौक से लालीपुर होते हुए रन फार यूनिटी दौड का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शैलेष मिश्रा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री गिरीश चंदानी श्री रतन ठाकुर, कलेक्टर श्रीमती सूफिया फारूकी वली, पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस एस रावत सहित अन्य अधिकारीगण, खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

रन फार यूनिटी दौड के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प दिवस के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा शुक्ला द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलायी गयी।

Previous articleकलेक्टर विशेष गढ़पाले ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई
Next articleकलेक्टर अभय वर्मा ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्यायें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here