कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिया प्रशिक्षण, सटीक संदेश पहुंचाने की विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

0

अलिराजपुर – ईपत्रकार.कॉम |जिले में पदस्थ अधिकारी गण अपने मैदानी स्तर के अमले तक प्राप्त संदेश को सटीक रूप से पहुंचाएं इस उद्देश्य को लेकर कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वयं समस्त अधिकारियों को बेहतर सूचना संप्रेषण की बारीकियों के बारे में बताया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विभिन्न शैक्षणिक और बौद्धिक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में शैक्षणिक खेल गतिविधियों का आयोजन करके एक से दूसरे व्यक्ति तक सटीक संदेश पहुंचाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। उक्त कार्यशाला ग्राम आम्बुआ स्थित आदिवासी परामर्श केन्द्र में आयोजित हुई। कार्यशाला में जिलेभर के विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित हुए।

कार्यशाला में विभिन्न शैक्षणिक खेल माध्यमों से किसी भी संदेश को सही ढंग से पहुंचाने के बारे में बताया गया। शासन सहित वरिष्ठ कार्यालय के संदेश अधिनस्त कर्मचारियों और मैदानी अमले तक सटीक ढंग से पहुंचाने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में मूक संदेश, लिखित संदेश और मौखिक संदेश प्रथम व्यक्ति से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचते-पहुंचते किस तरह से बदल जाता है, इसके बारे में समूह गतिविधि आयोजन के माध्यम से समझाया गया। कार्यशाला में संदेश संप्रेषण को सटीक रूप से मैदानी अमले तक पहुंचाने की विधियों के बारे में बताया।

कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों को आनंद और खुशनुमा वातावरण में बडी ही सहजता के साथ संदेश संप्रेषण ठीक ढंग से पहुंचाने के बारे में समझाया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने अधीनस्त कर्मचारियों को सरल और छोटे-छोटे वाक्यों में लिखे संदेश संप्रेषित करे जिससे अधीनस्त कर्मचारी और मैदानी अमले तक उक्त संदेश सहजता से पहुंच सके और संदेश के सही परिणाम परिलक्षित हो सके। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया कि संदेश बोलने, लिखने में साफ और स्पष्ट होना चाहिए, जिससे जिस भी व्यक्ति तक संदेश पहुंचेगा। संदेश सुनते ही वह व्यक्ति संदेश की विषय वस्तु को आसानी से समझ जाएगा। उन्होंने बताया संदेश की विषय वस्तु प्रत्येक स्तर पर पहुंचते पहुंचते बदल जाती है, जिसके कारण अपेक्षित परिणाम समय पर नहीं मिल पाते है। क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने दृष्टिकोण से संदेश का संप्रेषण करता है। कार्यशाला में कलेक्टर श्री मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने संदेश संप्रेषण के अपने अनुभव साझा किये। कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ श्री साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्रसिंह सोलंकी, एसडीएम अलीराजपुर श्री केसी ठाकुर, एसडीएम चन्द्रशेखर आजाद नगर श्री राजेश मेहता, एसडीएम सोंडवा श्री एसएस मुजाल्दा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यशाला का शुभारंभ कलेक्टर श्री मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र का पूजन करके किया।

Previous article16 जनवरी 2018 मंगलवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next articleसभी विभाग लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here