ग्राम पंचायत कल्याणपुर में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

0

शहडोल – ईपत्रकार.कॉम |म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा ग्राम कल्याणपुर शहडोल के पंचायत भवन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित लगभग 50 महिलाओं को नालसा की (गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की योजनाएं) योजना 2015 तथा महिला विधि से संबंधित जानकारी दी गई। शिविर में जानकारी प्रदान करते हुए जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बी.डी. दीक्षित ने कहा कि गरीबी एक बहुआयामी अनुभव है। जिसमें स्वास्थ्य, आवास, पोषण, रोजगार, मातृत्व देखभाल, बाल मृत्यु, जल, शिक्षा, सफाई और बुनियादी सेवाओं तक पहुँच शामिल है। सामाजिक बहिष्कार और भेदभाव के मुद्दे भी हैं। धन के मामले में आय इसके लिए एक मात्र जिम्मेदार कारक नहीं है। विभिन्न असहाय और वंचित वर्ग अंसख्य और निराले तरीकों के गरीबी के अनुभवों से गुजरते हैं। केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा किए गए विभिन्न गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक उपायों के आशयित लाभार्थी शिक्षा के अभाव, सामाजिक संरचनाओं, आर्थिक वंचन, शोषण, सांस्कृतिक मानदण्डों एवं विभेदों आदि के कारण उनके लाभों को प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का यह प्रयास है कि समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछडे़ वर्गों के लिए सभी स्तरों पर विधिक सहायता एवं समर्थन को सुदृढ़ कर सरकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं एवं कार्यक्रमों के तहत बुनियादी अधिकारों एवं लाभों तक पहुँच को सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथही महिलाओं से संबंधित घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के संबंध में जानकारी दी गई ।

इस अवसर पर सरपंच कल्याणपुर श्री शीतल सिंह नेताम, सचिव श्री विजयराज सिंह एवं पैरालीगल वालेंटियर श्री सत्येन्द्र सिंह चौहान, जिला प्राधिकरण के कर्मचारी श्री अमित कुमार पाण्डेय एवं श्री रमाकान्त ओझा तथा क्षेत्रीय महिलाएं उपस्थित रहीं। इस शिविर के माध्यम से लगभग 50 महिलाएं लाभांवित हुई।

Previous articleकलेक्टर ने मनगवां मण्डी में खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण
Next articleबस गैरों के लिए महके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here