दतिया – (ईपत्रकार.कॉम) |रतनगढ़ माता पर आगामी 20, 21 एवं 22 अक्टूबर 2017 को दीपावली दौज के अवसर पर लख्खी मेला लगेगा। मेले की तैयारियों हेतु कलेक्टर श्री मदन कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत एवं मेला अधिकारी श्री संदीप माकिन, एसडीएम दतिया श्री क्षितिज सिंघल, सेवढ़ा श्री अशोक सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री विवेक रघुवंशी, डिप्टी कलेक्टर श्री वीरेन्द्र कटारे, तहसीलदार इन्दरगढ़ श्री अशोक अवस्थी के अलावा लोक निर्माण, पीएचई, आरईएस, जल संसाधन, पीओ डूडा तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस अधिकारी को जो ड्यूटी प्राप्त हो उसे गंभीरता से करें। कलेक्टर द्वारा कर्तव्य से निरंतर अनुपस्थित होने पर तहसीलदार श्री चंद्रसिंह धार्वे का प्रस्ताव निलंबन हेतु प्रमुख राजस्व आयुक्त भोपाल को भेजा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जल संसाधन विभाग के जो यंत्री विगत मेले में मौके से अनुपस्थित पाए गए उनके भी प्रस्ताव अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु तैयार किए जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से करें।
मेले की तैयारियों हेतु दिए गए प्रमुख निर्देश
- श्रृद्धालुओं के निकासी के लिए बनाये जा रहे मार्ग को शीघ्र पूरा किया जाये।
- पार्किंग के लिए निजी भूमि स्वामियों से सहमति लेकर रैम्प बनाया जाए।
- पेयजल व्यवस्था के लिए 40 सेक्टर एवं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पानी की उत्तम व्यवस्था हो।
- माता मंदिर व कुंअर बाबा मंदिर पर तड़ित चालक लगाया जावे।
- नदी के गहरे पानी में प्रवेश से रोकने हेतु संकेतक, उद्घोषणा, हूटर आदि की व्यवस्था हो।
- सिंध नदी में पानी छोड़ने की सूचना निरंतर दी जाए।
- ग्वालियर एवं डबरा से अतिरिक्त फायर बिग्रेड बुलाने हेतु कार्यवाही।
- प्रकाश की उत्तम व्यवस्था की जाए।
- संचार व्यवस्था हेतु मोबाईल टावर।
- मेडीकल, यातायात व सफाई कर्मी सीधे पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट करेंगे।





























































