देश के प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनहितैषी कार्यो से हर व्यक्ति गौरवांवित महसूस कर रहा है-जिला प्रभारी श्री सिंह

0

 सीहोर- (ईपत्रकार.कॉम) |गुरूवार सात सितम्बर को सीहोर जिला मुख्यालय पर स्थित सुन्दर गार्डन में म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वावधान में स्वैच्छिक संगठनों का जिला स्तरीय सम्मेलन एवं संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम प्रदेश के लोक निर्माण, विधि और विधायी कार्य मंत्री तथा जिला प्रभारी श्री रामपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनहितैषी कार्यो से हर व्यक्ति गौरवांवित महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जातिवाद, भ्रष्टाचार, गंदगी, सांप्रदायिकता, आतंकवाद और गरीबी का उन्मूलन करके रहेंगे। उन्होंने इस अवसर पर सभी को संकल्प दिया तथा नदी संरक्षण हेतु भी शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे ने कहा कि देश को सशक्त बनाने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और सशक्त होकर सर्वोत्तम योगदान देना होगा। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा जातिवाद, भ्रष्टाचार, गंदगी, साम्प्रदायिकता, आतंकवाद तथा गरीबी पर व्यापक प्रकाश डालते हुए इनके उन्मूलन के उपायो को बताया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय, जिला जनअभियान समिति के उपाध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता, सदस्य श्री सीताराम यादव, श्री राजेश राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला समन्वयक श्रीमती पारूल उपाध्याय, ब्लाक समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर, परामर्शदाता श्री अनिल सक्सेना, श्री संजय त्यागी सहित कार्यकर्ता एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन श्री प्रदीप चौहान तथा आभार प्रदर्शन श्री राजकुमार गुप्ता ने किया।

Previous articleयुवा शासन की प्रधानमंत्री आवास तथा मुख्यमंत्री आवास जैसी योजनाएं अपने ग्राम तक पहुँचाएं-श्रीमती सिंधिया
Next articleदेश की चुनौतियों को परास्त करने के लिए हम सबको मिल-जुलकर काम करने होंगे-प्रभारी मंत्री श्री सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here