युवा शासन की प्रधानमंत्री आवास तथा मुख्यमंत्री आवास जैसी योजनाएं अपने ग्राम तक पहुँचाएं-श्रीमती सिंधिया

0

युवाओं में उर्जा है। वे देश के लिए कुछ करने का दम रखते है। ग्रामों में अभी भी पिछड़ापन है। सड़को और विद्युत आदि की जरूरते है। युवा शासन की जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी सहित प्रधानमंत्री आवास तथा मुख्यमंत्री आवास जैसी योजनाएं अपने ग्राम तक पहुँचाएं। ग्राम के विकास का संकल्प लें। ताकि जब भी वे अपने ग्राम से बाहर जाएं तो उनका सिर गर्व से हमेशा उंचा रहे। यह बात वर्ष 2022 तक नए भारत के निर्माण के लिए ‘‘संकल्प से सिद्धि अभियान‘‘ के आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा राजगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमतीयशोधरा राजे सिंधिया ने कही।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग जातिवाद और वर्गवाद को समाप्त करने केवल अपना नाम ही लिखें और उसके आगे कुछ नही। तब ही देश से जातिवाद और साम्प्रदायिकता समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि इससे एकता-अखण्डता को खतरा है। उन्होंने कहा कि देश के युवा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित कर रहे हैं। युवा वर्ग देश के प्रधानमंत्री के संदेश ‘‘संकल्प से सिद्धि‘‘ को लक्ष्य के रूप में लें। जातिवाद, गरीबी, भ्रष्टाचार, गंदगी और आतंकवाद की बुराईयों को समाप्त करने के लिए युवा सेना के रूप में कार्य करें।

जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम का विकास देश के विकास का रास्ता प्रशस्त करता है। प्रदेश में जनअभियान परिषद की ग्रामों में 19,000 ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कार्यरत है। इसके साथ ही 80,000 एन.जी.ओ. भी परिषद से जुड़े है।उन्होंने आव्हान किया कि बुराईयों के खिलाफ लड़ाई में सभी एकजुट हों। एक साथ बुराई से लड़ने पर देश अपनी पुरानी ख्याति पुनः अर्जित कर सकेगा। देश की चिन्ता सब को करनी है। यह केवल सरकार के अकेले का काम नही है।

‘‘संकल्प से सिद्धि‘‘ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री लक्ष्मी नारायण चौहान ने संबोधित किया। उन्होंने संकल्प से सिद्धि अभियान के दौरान 5 वर्षो में गंदगी, गरीबी, जातिवाद, साम्प्रदायिकता, भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद की चुनौतियों के विरूद्ध लड़ाई लड़ने का संकल्प लेने एवं बुराई से मुक्त भारत के लिए सिद्धि प्राप्त करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि जागृत समाज ही देश एवं सरकार को दिशा देता है। सरकार अपना कार्य काम कर रही है। नए भारत के निर्माण में समाज भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका और दायित्वों को निभाए।

संकल्प से सिद्धि अभियान के आयोजित कार्यक्रम में जनअभियान परिषद के संस्थापक उपाध्यक्ष स्व. श्री अनिल माधव दवे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को भी याद किया गया तथा उनकी स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर, राजगढ़ विधायक श्री अमर सिंह यादव, ब्यावरा विधायक नारायण सिंह पंवार, खिलचीपुर विधायक श्री हजारी लाल दांगी, म.प्र. राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा, पूर्व विधायक श्री बद्रीलाल यादव, सारंगपुर विधायक कुंवर कोठार, कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रवीण सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ़ सहित एनजीओ के पदाधिकारी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Previous articleसिद्धी को प्राप्त करने के लिए केवल संकल्प लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कठोर परिश्रम करना पड़ता है- प्रभारी मंत्री
Next articleदेश के प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनहितैषी कार्यो से हर व्यक्ति गौरवांवित महसूस कर रहा है-जिला प्रभारी श्री सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here