निर्वतमान कलेक्टर नरेश पाल को भावभीनी विदाई

0

सतना – (ईपत्रकार.कॉम) |सतना जिले के निर्वतमान कलेक्टर नरेश पाल को जिले के विभाग प्रमुख अधिकारियो राजस्व पुलिस न्यायालयीन एवं नगर निगम जिला पंचायत के अधिकारियो-कर्मचारियो ने होटल भरहुत मे रविवार को समारोह पूर्वक भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर जिला सत्र एवं न्यायाधीश डी.एन.शुक्ला, आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूप कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव, अपर कलेक्टर जे.पी.धुर्वे, डिप्टी कलेक्टर सपना त्रिपाठी, उप संचालक कृषि आर.एस.शर्मा तथा पटवारी संघ के ब्रजेश निगम ने निर्वतमान कलेक्टर के कुशल निर्देशन में जिले मे प्राप्त उपलब्धियो और उनके साथ हुये अनुभवो को साझा करते हुये भावभीनी विदाई दी।

निर्वतमान कलेक्टर नरेश पाल ने कहा कि सतना जिले में कार्यकाल के दौरान सभी क्षेत्रो में पूरा सहयोग उन्हे मिला है। उन्होने कहा कि सतना जिला अत्यंत विकास की संभावनाओ से भरा हुआ है तथा यहां के लोग अपने अधिकारो के प्रति जागरूक भी है। उन्होने कहा कि जिले में पद संरचना के अनुरूप प्रतिपूर्ति नही होने पर भी जिले के अधिकारियो और कर्मचारियो ने पूरी मेहनत और लगन से टीम भावना के साथ काम किया है। उसी का प्र्रतिफल है कि सतना जिला कई योजनाओ और कार्यक्रमो में अग्रणी पंक्ति मे शामिल हो सका है। उन्होने सतना जिले मे अपने कार्यकाल के दौरान अधिकारियो कर्मचारियो मीडिया समाजसेवियो एवं जनप्रतिनिधियो द्वारा दिये गये सहयोग के प्रति आभार भी ब्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी गौरव शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार बी.के.मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। निर्वतमान कलेक्टर नरेश पाल की विदाई के दौरान उन्हे राजस्व विभाग नगर निगम और जिला पंचायत की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किये गये।

Previous articleकमिश्नर ने अखिल भारतीय सेवा व केन्द्रीय सेवा के अधिकारियों को सम्बोधित किया
Next articleगृह मंत्री श्री सिंह ने किया ग्राम बामोरा में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान का शुभारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here