मुंगावली विधायक के निधन पर कलेक्‍टर सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

0

अशोकनगर  – (ईपत्रकार.कॉम) |विधानसभा क्षेत्र  मुंगावली के विधायक श्री महेन्‍द्र सिंह कालूखेडा के इलाज के दौरान गत दिवस निधन होने पर मंगलवार को कार्यालय कामकाज प्रारंभ होने से पूर्व कलेक्‍ट्रेट में कलेक्‍टर सहित जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री जामोद ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्‍वर दिवंगत आत्‍मा को शांति प्रदान करे। साथ ही इस दुख की घड़ी  में उनके परिवार के सभी सदस्‍यों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Previous articleऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमारे पास है एक खास प्लान – मोहम्मद शमी
Next articleकार्यक्रम में आने वालों के लिए आगमन, निर्गमन से लेकर बैठने के लिए उत्तम व्यवस्था की जाए-मंत्री श्री सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here