मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया मंडई, मोहगांव, बिरसा के स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण

0

बालाघाट – ईपत्रकार.कॉम |मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पाण्डेय द्वारा गत दिवस जिले के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित उपस्वास्थ केंद्र मंडई, मानेगाव, मोहगांव का निरीक्षण किया गया एवं समुदायिक स्वास्थ केंद्र बिरसा में आयोजित मासिक बैठक मे मिजल्स-रूबेला वैक्सीन, दस्तक अभियान, एमआर अभियान के क्रियान्वयन, परिवार कल्याण कार्यक्रम की उपलब्धि आदि की समीक्षा की गई।

इस दौरान उन्होंने आरसीएच पोर्टल एंट्री अविलंब पूर्ण करने के दिशा निर्देश समस्त स्टाफ को दिए। बैठक मे बैहर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ कुमरे एवं बिरसा मे खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ मदन मेश्राम एवं बी पी एम, बी सी एम, ए एन एम एवं समस्त फील्ड स्टाफ उपस्थित रहा।

Previous articleमीजल्स रूबैला के तहत टीकाकरण की जानकारी दी
Next articleसभी खरीदी केन्द्र में एफएक्यू की मात्रा एवं स्तर लिखवाई जाए – कलेक्टर