राजस्व न्यायालय शिविर का आयोजन किया गया

0

दतिया – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में राजस्व न्यायालय शिविर लगाये गए। शिविरों में संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा अपने अमले व कागजात के साथ जाकर न्यायालीयन प्रक्रिया सम्पन्न की और लोगों के प्रकरण मौके पर ही निराकरण किए। जिन प्रकरणों में समय-सीमा दी जाना थी उन्हें दर्ज कर आगामी तारीख दी गई।

जिन तहसीलदार, नायब तहसीलदारों द्वारा मौके पर जाकर शिविर लगाये गए उनमें तहसीलदार श्री अशोक अवस्थी द्वारा ग्राम बरजोरपुरा, लोधीपुरा, खैरोनाघाट में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 34 आवेदन प्राप्त हुए। तहसीलदार श्री सत्येन्द्र गुर्जर द्वारा बस्तूरी, ईगुई और मेवली में शिविर का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार श्री एमएल शर्मा द्वारा ग्राम चंद्रोल और धर्मपुरा में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 22 आवेदन पत्र हुए और 4 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया शेष में समय सीमा दी गई।

नायब तहसीदलार श्री भगवती शरण शिल्पकार द्वारा ग्राम मेवली में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 27 आवेदन प्राप्त हुए और 22 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया पांच आवेदन फाँलोअप में लिए गए। नायब तहसीलदार श्री अनिरूद्ध श्रीवास्तव द्वारा ग्राम रिछारी में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 50 आवेदन प्राप्त हुए। नायब तहसीलदार श्री ओपी तिवारी द्वारा ग्राम गुलमऊ में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 32 आवेदन आए। इसी प्रकार अन्य ग्रामों में राजस्व न्यायालय शिविर का आयोजन किया गया और प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण किया गया।

Previous articleशासन की योजनाओं एवं अभियानों को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की अहम् भूमिका है- अनूप सिंह
Next articleपरिवार नियोजन के इस्तेमाल हेतु नए साधनों के इस्तेमाल हेतु लोगों को प्रेरित किया जाए – कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here