भिण्ड – ईपत्रकार.कॉम |राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिले में लागू किए गए राजस्व प्रकरणो के मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने की अनुकरणीय पहल की गई है। जिसमें खातेदार किसानों को खसरा बी-1 की प्रति, खसरा-खतोनी की नकल के अलावा अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण की सुविधा प्राप्त हो रही है।
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने राजस्व न्यायालयो में प्रचलित प्रकरणों को शत प्रतिशत आरसीएमएस में दर्ज कराने की सुविधा सुनिश्चित की गई है। साथ ही राजस्व न्यायालयो में वर्षो से लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए अभियान चलाया जाकर 13 हजार 39 प्रकरणों का निराकण कलेक्टर न्यायालय के अलावा अधीनस्थ न्यायालयो के माध्यम से कराया गया है। इस दिशा में 448 राजस्व न्याय शिविर आयोजित किए गए है। साथ ही राजस्व अधिकारियों के माध्यम से अविवादित नामांतरण के 25 हजार 617, बटवारा के 1738, सीमांकन के 1101 प्रकरणों का निराकरण कराया गया है। जिससे जिले के किसानो सीधा लाभ पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिले में आयोजित राजस्व न्याय शिविरो के माध्यम से 466 हल्को के 979 गांवो में खसरा बी-1 का बाचन नागरिको के मध्य कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसी प्रकार जिले के 9 लाख 15 हजार 202 खातेदार किसानों को खसरा- खतोनी की नकल उपलब्ध कराई गई है। राजस्व मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से 3 लाख 7 हजार 884 खातेदार किसानों को खसरा बी-1 की नकल प्रदान करने की अनूठी पहल की गई है। इसीप्रकार विगत दो माह में शासकीय आम रास्ता एवं शासकीय भूमि से अतिक्रमण चिन्हित कर 643 अतिक्रमण हटाए जाकर निजी भूमि के अतिक्रमण के 90 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। साथ ही डायवर्सन के 620 प्रकरण के निराकरण की सुविधा जिले के एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारो के माध्यम से सुनिश्चित कराई।
राजस्व न्याय शिविरो के अन्तर्गत फौती एवं रजिस्ट्री नामांतरणो का अभियान चलाया जाकर 25 हजार 617 नामांतरणो का निराकरण किया गया है। इसीप्रकार व्यपर्वतन के 550 प्रकरणों का निराकरण अभियान चलाकर करने की पहल की पहल राजस्व अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित की गई है। किसानो के हित में राजस्व विभाग के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा पूरा पारदर्शिता के साथ किसानो को सुविधाऐं प्रदान की जा रही है। इसीप्रकार लोकसेवा गारंटी केन्द्रों के माध्यम से कृषको राजस्व एवं अन्य कार्यो का निपटारा सेवा समय सीमा में करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता के माध्यम से राजस्व विभाग के अन्तर्गत ई-बस्ता एवं नवीन नामांतरण पंजी का शुभारंभ किया जाकर, राजस्व संबंधी सुविधाऐं आम लोगों को उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए है। जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा भी विधानसभा भिण्ड के क्षेत्र में राजस्व संबंधी सुविधाऐं मुहैया कराने की पहल सुनिश्चित की है। इसीप्रकार पटवारी खसरा खतौनी का शत प्रतिशत कम्प्यूटरीकरण कराया गया है। साथ ही फसल गिरदावरी में कृषको की सहभागिता सुनिश्चित किए जाने के लिए फसल गिरदावरी एप तैयार कराए जाकर गिरदावरी की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। प्राकृतिक आपदा के कारण कृषको फसल बीमा एवं राहत राशि का लाभ सुनिश्चित कराने एवं पैदावार के सही आंकडों के लिए फसल कटाई प्रयोग एप के माध्यम से सुविधाऐं उपलब्ध कराने की अनुकरणीय पहल जारी है।
जिले की भिण्ड तहसील के ग्राम रोरा के किसान सर्वश्री शिवकुमार रनसिंह, रामसिंह, रामदीन, ज्ञान सिंह, अंगद सिंह, उम्मेद सिंह ने बताया कि म.प्र.सरकार किसानों की खेती को फायदे का धंधा बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। जिसके अन्तर्गत किसानों को खाद-बीज, उपकरण जैसी कई किसान हितेषी सुविधाऐं प्राप्त हो रही है। इसके अलावा राजस्व विभाग के अन्तर्गत जिला प्रशासन के माध्यम से खसरा-खतोनी की नकल प्रदान की गई है। साथ ही राजस्व शिविरो के माध्यम से किसानो की हर प्रकार की समस्याऐं निदान हो रही है। जिसके लिए हम और क्षेत्र के किसान जिला प्रशासन तथा राज्य शासन के आभारी है।





























































