रायपुर में आयोजित हुआ स्वरोजगार मेला

0

रीवा – ईपत्रकार.कॉम |युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से रोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित किये जाने व उन्हें स्वावलंवी बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय स्वरोजगार मेलों के आयोजन की श्रृंखला में आज रायपुर कर्चुलियान में स्वरोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें। इस दौरान 150 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। जिनमें से 140 हितग्राही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत पंजीकृत हुए।

जनपद स्तरीय स्वरोजगार मेले में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, युवा उद्यमी योजना, स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के साथ ही अन्त्यावसायी व राष्ट्रीय ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरण बनाये गयें। आयोजन स्थल में विभागीय अधिकारी व बैंक अधिकारियों ने पात्र व्यक्तियों के प्रकरण संबंधी फार्म भरवाये व उनके परीक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापना हेतु ऋण स्वीकृति की कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग श्री राने, एल.डी.एम. रश्मेन्द्र सक्सेना, सीईओ वलबान सिंह मवासे, अन्त्यावसायी वित्त विकास निगम के श्री पाठक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleकलेक्टर ने किया संग्राम सागर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण
Next articleमुख्यमंत्री ग्राम सरोवर योजना से बनायें अधिकाधिक सरोवर – कमिश्नर श्री दुबे