रीवा – ईपत्रकार.कॉम |म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में 8 सितम्बर 2018 को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के परिप्रेक्ष्य में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जे.के. वर्मा के निर्देशानुसार विशेष न्यायाधीश प्रभारी अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के निज कक्ष में सभी बीमा कंपनियों के प्रबंधकों के साथ बैठक आहूत की गई। उमेश पांडव, विशेष न्यायाधीश द्वारा मोटर व्हीकल क्षतिपूर्ति के प्रकरणों में अधिक से अधिक निराकरण हेतु नेशनल, यूनाईटेड, न्यू इंडिया एवं ऑरियंटल बीमा कंपनी ने प्रबंधकों से सभी निराकरण योग्य प्रकरणों में ज्यादा निराकरण करने हेतु चर्चा की गई। आर.पी. सोनकर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीवा द्वारा कहा गया कि पूर्व की लोक अदालत में काफी संख्या में मोटर क्लेम प्रकरणों में सफलता पूर्वक निराकरण किया गया था। 8 सितम्बर की नेशनल लोक अदालत में भी सभी के सहयोग से नए कीर्तिमान स्थापित करने हेतु आपका सहयोग आवश्यक है। बैठक में पी.आर. कतलम प्रबंधक नेशनल बीमा कंपनी, यूनाईटेड कंपनी के आर.डी. शुक्ला, एच.एस. जोशी न्यू इंडिया प्रबंधक, राजेन्द्र मोरे ओरियंटल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
पांच प्रकरण प्रस्तुत – को धारा 498ए के संबंध में गठित परिवार कल्याण कमेंटी की बैठक ए.डी.आर. सेंटर रीवा में आहूत की गई। जिसमें सुनवाई हेतु 05 प्रकरण रखे गये जिसमें पक्षकारों के कथन लिये गये। बैठक में श्री आर.पी. सोनकर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवार कल्याण समिति के सदस्य डॉ. नवीन तिवारी, श्रीमती भारती शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा, पैरालीगल वालेंटियर्स धर्मेन्द्र नापित, विपिन वर्मा, बेनजीर अंजुम, क्षिप्रा तिवारी उपस्थिति थी।































































