पन्ना- (ईपत्रकार.कॉम) |जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया है कि लाडली लक्ष्मी योजना की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार कक्ष में आयोजित की गयी। जिसमें संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग सागर श्रीमती शशि श्याम उइके तथा संभागीय उप संचालक, महिला सशक्तिकरण सागर श्री बृजेश त्रिपाठी उपस्थिति में लाडली लक्ष्मी योजना की समीक्षा बैठक सह बेटी बचाओ अभियान संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
संभागीय उप संचालक महिला सशक्तिकरण सागर श्री बृजेश त्रिपाठी द्वारा बेटी बचाओ अभियान कार्यशाला में बेटियों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी।





























































