जबलपुर – ईपत्रकार.कॉम |राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 24 जनवरी से प्रारंभ किये जाने वाले सम्मान-सुरक्षा-स्वरक्षा अभियान के तहत प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सिन्हा, विधिक सहायता अधिकारी प्रदीप ठाकुर द्वारा किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम 2012, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, वन स्टाप सेंटर, पीडि़त प्रतिकर योजना, महिलाओं की सुरक्षा मुद्दे पर संवेदीकरण, विधिक साक्षरता की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में उप संचालक महिला सशक्तिकरण श्रीमती मनीषा लुम्बा, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीष शर्मा, पुलिस विभाग के अधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, श्रम विभाग के अधिकारी, महिला बाल विकास के अधिकारी, शौर्यादल सदस्य, चाइल्ड लाइन, पैरा लीगल वॉलेंटियर्स आदि उपस्थित थे।
जिला महिला सशक्तिकरण के मुताबिक सम्मान-सुरक्षा-स्वरक्षा अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सामाजिक चेतना जगाने के लिये जनसंवाद कार्यक्रम जिले के दस पुलिस थानों में आयोजित किये जायेंगे।
































































