स्वच्छता पखवाड़ा अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजन का सिलसिला जारी

0

रीवा  – ईपत्रकार.कॉम |जन शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम अन्तर्गत आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज जवा में मलेरिया डेंगू चेक अप कैम्प आयोजित किया गया।

जन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर सुनील शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में स्वच्छता के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गयी साथ ही गंदगी से होने वाली विभिन्न बीमारियों जैसे डेंगू एवं मलेरिया के विषय में विकासखण्ड स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आमजन को सावधानी बरतने की समझाइश दी गयी। इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण अन्तर्गत डेंगू एवं मलेरिया किट से परीक्षण भी किया गया।

कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के ब्लाक समन्वयक राजेश गौतम ने सफल संचालन किया। इस अवसर पर विद्यालयीन छात्र, छात्राएँ तथा नगर वासी उपस्थिति रहे।

Previous articleकलेक्टर विकासखण्ड भीमपुर की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे
Next articleदमोह नगरपालिका के राहत दलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर पानी निकालने में की मदद