स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह की स्वेच्छानुदान से 14 लोगों के उपचार हेतु 2 लाख रूपये स्वीकृत

0

मुरैना  – ईपत्रकार.कॉम |स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह की स्वेच्छानुदान से कलेक्टर श्री भरत यादव ने 14 लोगों के उपचार के लिए 2 लाख रूपये की स्वीकृति जारी की है।

जिन बीमार लोगों के उपचार के लिए यह राशि स्वीकृत की है उनमें डीएफओ आफीस रूपसिंह स्टेडियम के पीछे ग्वालियर निवासी दशरथ गुर्जर, ग्राम धनेला निवासी महादेव पुत्र होतमसिंह, इसी गांव के मेवाराम पुत्र होतमसिंह, बानमोर निवासी नीतू गुर्जर, आदर्श कालोनी बानमोर निवासी रेनू गुर्जर, इसी कालोनी की शशि गुर्जर, नाउपुरा निवासी द्वारिकासिंह पुत्र शंकरसिंह को 20-20 हजार रूपये उपचार के लिए स्वीकृत किये गए है। इसी प्रकार पोरसा निवासी रीमा पुत्री दीनानाथ बक्सीपुरा निवासी मनीश पुत्र विशंभर इसी गांव के रामवरन सिंह पुत्र किलेदार सिंह, नौगांव निवासी विनोद शर्मा पुत्र हरनारायण शर्मा, तुस्सीपुरा निवासी रामकिशोर पुत्र कैलाश सिंह को 10-10 हजार रूपये नौगांव निवासी विन्द्रावन कुशवाह पुत्र फोदलसिंह, और नावली तहसील जिला बडवानी निवासी जयंत चंदोरे को 5-5 हजार रूपये की स्वीकृति उपचार कराने हेतु जारी की है।

Previous articleकमजोर वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी संबल योजना – श्रीमती माया सिंह
Next articleसमाधान ऑनलाइन में दर्ज शिकायत का हुआ त्वरित निराकरण