स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन फीड कर उनकी प्रगति की नियमित समीक्षा करें-कलेक्टर

0

श्योपुर – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनसी गुप्ता सहित समस्त संबधित स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने जिले में चल रहे स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी ले उनमें विभिन्न निर्देश जारी किए। उन्होने जिले के पीएचसी, सीएससी आदि की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने साफ किया कि वह स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में किसी प्रकार की लापरवारही बर्दाशत नही करेगें।

उन्होने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ऑनलाईन फीड करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। उन्होने जिले में कुपोषण की जानकारी ले क्या कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इसके बारे में भी चर्चा की। बैठक में टीवी, मलेरिया आदि स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा कर संबधितों को निर्देश दिये गये।

बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य कार्यक्रम के क्रियान्वयन में लापरवाही बरत रहे बीएमओं विजयपुर पर उन्होने कहा स्वास्थ्य सेवायें देने के लिये अत्यंत जरूरी है। इनमे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी।

Previous articleमतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तिकरण के संबंध में लिए सुझाव
Next articleजिले में उद्योग की स्थापना की अपार संभावना है, इसका लाभ उठाये उद्योगपति – प्रमुख सचिव श्री कान्ता राव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here