प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि म.प्र.सरकार की मंशा है कि किसान को हर हाल में विधुत उपलव्ध हो, इसमें फुके टान्सफार्मरों की वाधा उत्पन्न न होगी। इसके लिये प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले में फेल वितरण ट्रान्सफार्मर को समय सीमा में बदलने हेतु ट्रान्सफार्मर रिपलेंसमेंट टीम की गठन एवं इंप्रेरेस्ट में टान्सफार्मर प्रदाय करने का नियम निर्धारित कर दिया है। जिसमें निर्धारित समय सीमा के अर्न्तगत ट्रान्सफार्मर रिपलेसमेंट किये जावेगें।
इन 5 वाहनों स्वास्थ्य मंत्री ने आज अपने निवास से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि अव किसान को टान्सफार्मर फेल होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। टोलफ्री नम्वर 1912, 18002331912 पर सीघ्र सूचित करें और समय अवधि के अर्न्तगत ट्रान्सफार्मर रिपलेसमेंट किया जावेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संभागीय मुख्यालय पर 12 घण्टे के अन्दर, शहरी क्षेत्र, कमिश्नरी मुख्यालय के अतरिक्त 12 घण्टे के अन्दर, ग्रामीण क्षेत्र में मानसून सीजन के दौरान 3 दिवस और ग्रामीण क्षेत्र मानसून सीजन के अतरिक्त दो दिवस के अन्दर मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी द्वारा समय तय किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने वताया कि इसके लिये विधुत विभाग ने टीमों का गठन कर प्रशिक्षित कर दिया है और वाहन भी उपलव्ध कर लिये गये है। यह वाहन अलग-अलग अनुविभागीय स्तर पर उपलव्ध रहेगें। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने मुरैना निवास पर 5 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधुत मण्डल के डी.जी.एम.श्री एम.पी.सिघानिया,श्री गगन देव,सहायक यंत्री श्री अशोक शर्मा,श्री शिवम तिवारी,श्री अशोक मंगल,कनिष्ठयंत्री श्री सद्दाम,श्री महेश गौतम,श्री आर.एस.राजपूत,श्री वीरेन्द्र यादव सहित समाज सेवी श्री मंयक शर्मा आदि लोग उपस्थित थें।





























































