दतिया – (ईपत्रकार.कॉम) |विकास के लिए अच्छी शिक्षा समाज को शिक्षित होना जरूरी है और बच्चे सभी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। जब उन्हें अच्छे शिक्षक, अच्छे भवन और शिक्षा से संबधित सभी साधन मिले। प्रदेश सरकार इस दिशा में विशेष प्रत्यन कर रही है। यह बात मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरोह में 1 करोड लागत के शाला भवन के शिलान्यास अवसर पर कही।
जलसंसाधन मंत्री डॉ. मिश्र उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान की भलाई के लिए निरंतर प्रत्यनशील है। बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए अच्छे से अच्छे भवन बनवाए जा रह है। सभी गांव को सड़को से जोडा जा रहा है। किसानों की भलाई के लिए उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भावांतर योजना लागू की गई है। उन्होंने किसानों से योजना में अपनी उपज का पंजीयन कराने की अपील की।कार्यक्रम में प्रदेश के पाठ्य पुस्तक निगम उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक, डॉ. रामजी खरे एवं श्री विपिन गोस्वामी ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर सर्वश्री बल्ले रावत, जीतू कमरिया, सतीष यादव, मुकेश यादव, भरत राजोरिया, गोरव दांगी, रामलली दांगी, मोहन पाठक, पप्पू पचोरी, नाहर सिंह, क्रांति राय आदि जनप्रतिनिधि उपिस्थत रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री बृजमोहन शर्मा ने किया।



























































