11 निर्माण कार्यो के लिए 7 लाख रूपये की राशि स्वीकृत

0

कलेक्टर श्री जे.के.जैन द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में जिले के विधानसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विधायक श्री चौधरी चन्द्रभान सिंह की अनुशंसा पर जिले के छिन्दवाड़ा विकासखंड में 11 निर्माण कार्यो के लिये 7 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 6.25 लाख रूपये का आवंटन प्रदाय किया गया है। उन्होने संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा को माह मार्च तक इन निर्माण कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये है।

कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि जिले के विकासखंड छिन्दवाड़ा के ग्राम खैरीभुताई और डूंडासिवनी में रंगमंच एवं ग्राम जटामा में कलामंच निर्माण कार्य के लिये एक-एक लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 75-75 हजार रूपये का आवंटन तथा ग्राम खैरीभुताई, ग्राम मेघासिवनी में बागराज टोला, हुड़की टोला, महुआ चौक ढाना और फूलचंद बाबा नदी पार मोहल्ला एवं ग्राम कुहिया में पुराना स्कूल मोहल्ला, टोला में बड़चौक और शासकीय कुआं के पास चबूतरा निर्माण कार्य के लिये 50-50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति और आवंटन प्रदाय किया गया है।

Previous articleपौधारोपण कार्य के दस्तावेजीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करें –कलेक्टर
Next articleसतत् एप के माध्यम से करें मध्यान्ह भोजन की मॉनीटरिंग – कलेक्टर श्री गढ़पाले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here