जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भवन निर्माण के लिए कृषि मंत्री श्री बिसेन ने किया भूमिपूजन

0

बालाघाट | – (ईपत्रकार.कॉम) |मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने आज 08 अक्टूबर 2017 को कलेक्ट्रेट परिसर में 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री राजकुमार रायजादा, नगर पालिका बालाघाट के अध्यक्ष श्री अनिल धुवारे, श्रीमती वीणा कनौजिया, श्री राजेश पाठक, अपर कलेक्टर श्री शिव गोविंद मरकाम, बालाघाट के एसडीएम श्री ओमप्रकाश सनोडिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती निर्मला पटले, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री पी के अंगूरे, श्री विनय रहांगडाले, श्री मोहन बोपचे, लोक निर्माण विभाग परियोजना क्रियान्वयन ईकाई के अधिकारी, नगर पालिका बालाघाट के पार्षद एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री बिसेन ने इस अवसर पर निर्माण ऐजेंसी के अधिकारियों से कहा कि वे भवन का कार्य तेजी से समय सीमा में पूर्ण करें और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार की यह जवाबदारी है कि वह कार्य को समय पर पूरा करे। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के लिए संबंधित वार्ड पार्षद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जायेगा।

कृषि मंत्री श्री बिसेन ने कि बालाघाट में कन्या शिक्षा परिसर के लिए गोंगलई में जमीन उपलब्ध कराई जायेगी। प्रदेश सरकार राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत प्रदेश में व्यवसाय करने वाली ट्रेक्टर कंपनियों के साथ मिलकर 8 स्थानों पर कृषि अभियांत्रिकी प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ करने जा रही है। इसमें से एक केन्द्र बालाघाट जिले में प्रारंभ किया जायेगा। इस केन्द्र के लिए बालाघाट के आसपास 5 एकड़ जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिये गये है। यह प्रशिक्षण केन्द्र आवासीय होंगें और इसमें युवाओं को कम अवधि का प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। इससे जिले के युवाओं को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण मिलेगा और उनके लिए रोजगार के साधन सुलभ होंगें।

कृषि मंत्री श्री बिसेन ने कहा कि लालबर्रा विकासखंड के ग्राम जाम मे बहुउद्देशीय कृषि केन्द्र बनाया गया है। इस कृषि केन्द्र में 2 करोड़ रुपये की लागत से हाई राईस शेड बनाया जायेगा। इसके साथ ही बालाघाट में एग्रो फारेस्ट्री कालेज प्रारंभ करने के लिए तैयारी की जा रही है।

Previous articleजुट की थैलियों की पूर्ति करने के लिए पॉवरलूम से बचे वेस्ट कपड़ों व धागे का उपयोग किया जाएगा– मंत्री श्रीमती चिटनिस
Next articleवृद्धाश्रम पहुंचे अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री मरावी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here