नवागत कलेक्टर श्री बनोठ ने किया पदभार ग्रहण

0

शाजापुर- (ईपत्रकार.कॉम) |शाजापुर जिला कलेक्टर के पद पर पदस्थ हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री श्रीकांत बनोठ ने आज शाजापुर में 38 वे कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री बनोठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2009 के अधिकारी है। इसके पूर्व श्री बनोठ मध्यप्रदेश वेयर हाउस कार्पोरेशन एवं ट्रायफेक में प्रबंध संचालक के रूप में पदस्थ थे। वे हरदा जिले में लगभग डेढ़ वर्ष कलेक्टर के रूप मे, धार में जिला पंचायत सीईओ तथा इन्दौर में अनुविभागीय अधिकारी के रूप में पदस्थ रह चुके है। श्री बनोठ ने आईआईटी चेन्नई से इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण की है।

श्री बनोठ को पूर्व कलेक्टर श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने प्रभार सौपा। पदभार ग्रहण करने के साथ ही कलेक्टर श्री बनोठ ने अपर कलेक्टर श्रीमती मीनाक्षी सिंह से जिले की स्थिति, फसलों एवं वर्षा की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री उमराव सिंह मरावी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कलावती ब्यारे, जिला कोषालय अधिकारी श्री आर.बी. धाकड़ होमगार्ड कमाण्डेन्ट श्री विक्रम सिंह मालवीय, जिला योजना अधिकारी श्री संतोष पटेल सहित अन्य अधिकारियों द्वारा नवागत कलेक्टर श्री बनोठ का स्वागत किया गया।

Previous articleकलेक्टर ने की जनसुनवाई-93 लोगों की सुनी समस्याएं
Next articleवंदे मातरम का गायन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here