महाविद्यालय छात्रसंघ निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

0

अलिराजपुर – ईपत्रकार.कॉम |महाविद्यालय स्तरीय छात्र संघ चुनाव की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री गणेश शंकर मिश्रा ने बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, एएसपी श्रीमती सीमा अलावा, एसडीएम अलीराजपुर श्री केसी ठाकुर, एसडीएम सोंडवा श्री एसएस मुजाल्दा, तहसीलदार जोबट श्री अजमेरसिंह गौड सहित अलीराजपुर, जोबट, सोंडवा एवं चन्द्रशेखर आजाद नगर के महाविद्यालय के प्राचार्य तथा स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने छात्र संघ निर्वाचन निर्विघन्न संपन्न कराने एवं व्यवस्थाओं संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्र व्यवस्था, मतपत्र, मतदान, मतगणना, घोषणा आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्वाचन संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने समस्त एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि महाविद्यालय छात्रावासों में कोई बाहरी व्यक्ति ना रहे तथा उक्त छात्रावासों की आकस्मिक निरीक्षण किये जाए। उन्होंने छात्र संघ निर्वाचन पूर्ण रूप से निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए जाने संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महाविद्यालयीन कोई भी स्टॉफ किसी व्यक्ति या दल को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रभावित ना करें यदि कोई भी स्टॉफ कर्मी ऐसा करता है तो उसे निर्वाचन संबंधित प्रक्रिया से दूर रखा जाए। उन्होंने निर्वाचन के दौरान सुरक्षा इंतजाम हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

Previous articleविभागों से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित करें – कलेक्टर श्री सिंह
Next articleहरसूद पॉलीटेक्निक कॉलेज को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज बनायेंगे- तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री जोषी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here