मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन

0

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम नवीन सत्र 2017-18 का आयोजन जन अभियान परिषद भिण्ड के माध्यम से शा.उत्कृष्ट उमावि क्र.1 भिण्ड के सभाकक्ष में आज किया गया।

इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष भिण्ड श्रीमती संजू गजराज जाटव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री रामनरेश शर्मा, एसडीएम श्री संतोष तिवारी, प्राचार्य श्री एनएस भदौरिया, बीईओ श्री दशरथ सिंह कौरव, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री सतीष तोमर, मेटर्स श्री नीरज शर्मा, श्री राहुल शर्मा, श्री अवधेश शर्मा, श्री स्वदेश भदौरिया, प्रीति भदौरिया सहित छात्र-छात्राऐं और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती संजू जाटव ने इस कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना का शुभारंभ आज से किया गया हैं। जिसमें मेधावी छात्रों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए है। उन्होंने कहा कि म.प्र.सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस दिशा में महिलाऐं जागरूक होकर संचालित योजनाओं का लाभ उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता कार्यक्रम से महिलाओं में भी ग्रामीण क्षेत्रों में लाभ दिलाने की अलख दिलाई जावे।

नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री रामनरेश शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार शहरी विकास को आगे बढाने के निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भिण्ड में क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह के सहयोग से गौरी तालाब का सौन्दर्यीकरण की पहल की है। साथ ही सीवर प्रोजेक्ट लाने के लिए अथक प्रयास किए गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने आज किया है। जिले के मेधावी छात्र इस योजना में लाभ अवश्य लेंगे। उन्होंने क्षमता विकास कार्यक्रम से जुडे हुए लोगों से ग्रामीण अंचलो में लाभ पहुंचाने की बात रखी।

एसडीएम श्री संतोष तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री मैधावी छात्र योजना शुरू की गई है। जिसके अन्तर्गत मुख्य समारोह का प्रसारण टीवी/रेडियों पर आज किया गया है। जिसका अनुश्रवण कर छात्र अवश्य लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम में भी विद्यार्थी अपने अपने क्षेत्र में ग्राम वासियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री एसएस तोमर ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विस्तार अधिकारी श्री उपाध्याय, प्राचार्य श्री एनएस भदौरिया ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्री धीरज गुर्जर ने किया।

Previous articleएक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया
Next articleमाँ अहिल्याबाई के द्वारा किये गये कार्य हमारे लिये प्रेरणास्त्रोत – लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here