राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले के राजस्व अनुभाग अटेर, भिण्ड, मेहगांव, लहार एवं गोहद क्षेत्र के अन्तर्गत द्वितीय चरण में 50 ग्रामो में राजस्व न्याय शिविरो का आयोजन आज किया गया। इन शिविरो के लिए शिविरवार राजस्व अधिकारी नियुक्त किए जाकर पटवारियों के माध्यम से प्रत्येक शिविर में खसरा बी-1 ग्रामीणों के समक्ष सुनाने की कार्यवाही की गई।
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने बताया कि जिले के 50 गांवो में प्रथम चरण के दौरान पूर्व में ही शिविर आयोजित किए जा चुके है। शिविर आयोजन की श्रृंखला में द्वितीय चरण के अन्तर्गत पूर्व के ग्रामों के अलावा 50 राजस्व न्याय शिविरो का आयोजन किया गया है। इसप्रकार से 100 गांवो में शिविर लगाए जा चुके है। आयोजित शिविरो के माध्यम से राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ अमला के साथ आवंटित क्षेत्र के गांवो में अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण किया। साथ ही ग्रामीणों की कठिनाईयों और समस्याओं के निदान की पहल शिविर में ही की गई।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व न्याय शिविरो में संबंधित क्षेत्र के सब डिवीजन के अन्तर्गत तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और विभिन्न विभागो के अधिकारी/कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जिनके माध्यम से प्रकरणों को निर्धारित प्रपत्र में इन्द्राज भी करने की कार्यवाही सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में शिविर में ग्रामवासियों को क्षेत्रीय पटवारी से खसरा बी-1 भी पढकर सुनाई गई। साथ ही प्रकरणों के निराकरण की वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराया।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी और तैनात किए गए विभागीय अधिकारियों ने शिविर क्षेत्र के ग्राम और मजरो के किसान और नागरिको से शिविर में ही आवेदन प्राप्त किए। साथ ही उनका निराकरण शिविर स्थल पर ही करने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई। इसीप्रकार शिविर के गांव में सचिव, रोजगार सहायक, पटवारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। शिविर के लिए तैनात किए गए अधिकारियों ने ग्राम की जन्म, मृत्यु पंजी भी देखी। साथ ही मृतक खातेदारो के नाम जमीन का नामांतरण, संबंधित रिकार्ड का भी अवलोकन किया है। इसीप्रकार लगाए गए शिविर के ग्राम में खसरा एवं खतौनी की नकल वितरण की स्थिति, भू अधिकार एवं ऋण पुस्तिका के अलावा ग्राम में राजस्व कार्यो की मैदानी स्थिति का भी अवलोकन किया है।
राजस्व न्याय शिविर में अटेर क्षेत्र के लिए एसडीएम मेहगांव श्रीमती सलोनी सिडाना, भिण्ड अनुभाग के लिए एसडीएम गोहद श्री आशीष वशिष्ठ, मेहगांव क्षेत्र के लिए एसडीएम लहार श्री मुकेश शर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर डॉ यूनिस कुर्रेशी, लहार क्षेत्र में एसडीएम अटेर श्री अनिल बनवारिया और गोहद अनुभाग में एसडीएम भिण्ड श्री संतोष तिवारी की तैनाती की गई थी। साथ ही अन्य स्थानों पर राजस्व अमले के अलावा विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई।
आवंटित गांवो में पहुंचे राजस्व अधिकारी
कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी के निर्देशन में राजस्व न्याय शिविर की श्रृखंला में द्वितीय चरण के अन्तर्गत 50 गांवो में शिविर आज आयोजित किए गए है। आवंटित ग्रामों में राजस्व अधिकारियों ने प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही की। जिसमें एसडीएम भिण्ड श्री संतोष तिवारी को गोहद अनुभाग क्षेत्र के आवंटित ग्राम बिरखडी में पहुंचकर राजस्व अधिकारियों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निदान किया। नायब तहसीलदार श्री बीएस भदौरिया ने खितोली, जीएमडीआईसी श्री जीडी पारासर ने खरौआ, एडी उद्यानिकी श्री आरएस नरवरिया ने इटायली और अन्य राजस्व अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र के गांवो में पहुंचकर राजस्व प्रकरण निराकृत किए।





























































