भिण्ड – ईपत्रकार.कॉम |नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लालसिंह आर्य जिले के एक दिवसीय प्रवास पर 5 मई 2018 को गोहद विधानसभा क्षेत्र में पधार रहे है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य 5 मई 2018 को प्रातः8.30 बजे ग्वालियर से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः9 बजे सूर्या फैक्ट्री ग्राउण्ड मालनपुर पर विधायक क्रिकेट कप का उदघाटन करेंगे। इसके बाद प्रातः10 बजे सनफार्मा कंपनी मालनपुर में सनफार्मा कंपनी द्वारा पैरामेडिकल बैन को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।
राज्यमंत्री श्री आर्य प्रातः10.30 बजे बौहरे मार्केट के पीछे निगोतिया पेट्रोल पम्प के सामने गोहद चौराहे पर विधायक क्रिकेट कप का उदघाटन करने के बाद प्रातः11.30 बजे बालक हायर सेकेण्ड्री स्कूल मौ रोड गोहद में विधायक क्रिकेट कप का उदघाटन करेंगे।
सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य दोपहर 1 बजे मेला ग्राउण्ड स्योढा रोड मौ में आजीविकास एवं कौशल मेले के आयोजन में सम्मिलित होगें। इसके बाद अपरान्ह 4 बजे पीली कोठी देहगांव रोड मौ पर विधायक कप क्रिकेट कप का उदघाटन करने के पश्चात मौ से कार द्वारा ग्वालियर के लिए करेंगे।





























































