भिण्ड – ईपत्रकार.कॉम |नर्मदा घाटी विकास स्वतंत्रत प्रभार राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य ने कहा है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से ग्रामीणों की भलाई की दिशा में अनेक योजनाऐं संचालित की हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामवासी प्रगति की राह पकड सकते है। साथ ही आर्थिक तरक्की की दिशा में अग्रसर होकर अपने परिवार की उदरपूर्ति में सहायक हो सकते है। वे आज गोहद विधानसभा की ग्राम पंचायत सर्वा के ग्राम धमसाकापुरा में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी सर्वश्री अशोक सिंह गुर्जर, बिन्दर सिंह, प्रताप सिंह कुशवाह, शंकर सिंह तोमर, मोहन सिंह, रामनरेश शर्मा, अमर सिंह तोमर, राजकुमार तोमर, मनेन्दर सिंह, उदय सिंह, वीरेन्द्र सिंह तोमर, विश्वनाथ सिंह तोमर, रामेश्वर दयाल, मानसिंह कुशवाह, मेघसिंह, चन्दन सिंह, रामप्रकाश, मनीष कुशवाह, अशोक सिंह, सत्यनारायण, अतर सिंह, मुकेश कुशवाह, संजय सिंह, राजेन्द्र सिंह, माताप्रसाद, पंचायतो के पदाधिकारी, मैदानी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य ने कहा कि ग्राम विकास की दिशा में सर्वा ग्राम पंचायत के अन्तर्गत कई विकास कार्य कराने की सौगात दी गई है। साथ ही धमसा कापुरा में भी विकास को आगे बढाने के प्रयास किए है। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं उपार्जन के अन्तर्गत 1735 रूपए प्रति क्विंटल के अलावा 265 रूपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की सुविधा दी गई है।
इसीप्रकार समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही सरसो, मसूर, चना की फसल पर निर्धारित मूल्य के अलावा 100 रूपए प्रति क्विंटल बोनस राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत पंजीकृत व्यक्तियों को कई प्रकार की योजना में लाभान्वित करने की पहल की गई है। इस योजना में 14 योजनाओं का लाभ देने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोहद विधानसभा के क्षेत्र में विकास को आगे बढाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि माता मंदिर की बाउण्डरी बनाने की दिशा में शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। जिससे माता मंदिर संरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि धमसा का पुरा सीसी रोड से माता मंदिर 5 लाख रूपए की लागत से सडक का निर्माण कराया जावेगा।





























































