कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय परामर्श दात्री एवं पुनरीक्षित समिति की बैठक सम्पन्न हुई

0

हरदा – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय परामर्श दात्री एवं पुनरीक्षित समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें स्वरोजगार योजनाओं, स्वयं सहायता समूह के बैंक लिंकेज, मुख्यमंत्री आवास योजना में एनपीए की रिकवरी, मुद्रा योजना, स्टेण्डअप इण्डिया, डेयरी उद्यमिता विकास कार्यक्रम पर समीक्षा एवं चर्चा की गई। कलेक्टर द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के लक्ष्यों को अक्टूबर माह के तृतीय सप्ताह तक शतप्रतिशत वितरण करने हेतु सभी बैंक प्रबन्धकों को निर्देश दिये गये।

स्वयं सहायता समूहों के बैंक एकाउण्ट आगामी पन्द्रह दिवस में शतप्रतिशत खोलने एवं पात्र समूहों को बैंक लिंकेज से जोड़ने, मुख्यमंत्री आवास योजना में एनपीए खातों की सूची जिला पंचायत को प्रेषित करने, मुद्रा योजना एवं स्टेण्ड अप इण्डिया के अंतर्गत प्रकरणों को अतिशीघ्र निस्तारण करने को कहा गया। डेयरी उद्यमिता योजना 30 सितम्बर तक क्रियान्वित है। इस कार्यक्रम से बैंकर्स लाभ सकते है।

इसके अतिरिक्त 25 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक विशेष डिजिटल वित्तीय साक्षरता अभियान चलाकर जनधन खाता खोलना प्रधानमंत्री बीमा योजना को लागू करना, नगद व्यवहारों में कमी लाना, आधार एवं मोबाईल लिंकिंग कार्य को कैम्प लगाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने हेतु निर्देश दिये गये। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.डी. त्रिपाठी, श्री एस.एन. खरे सहायक महाप्रबन्धक आरबीआई, श्री नरेश तिजारे, डीडीएम नाबार्ड, श्री आरजी राव, एलडीएम एवं सभी विभागों के जिला प्रमुख एवं सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Previous articleउपचार के अभाव में कोई भी हाईरिस्क मदर असमय ही काल कवलित न होने पाएं :- कमिश्नर श्री उमराव
Next articleजलसंसाधन विभाग के संबंधित अधिकारी जिला कलेक्टर से मिलकर कार्यवाही को गति प्रदान करें-सम्भागायुक्त श्री पॉल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here