हरदा- (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी और एडीएम श्री बाबूलाल कोचले ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न अंचलो से आए आवेदकों की समस्याओं को सुना।
जनसुनवाई में समस्याओं के निराकरण के निर्देश उपस्थित जिला अधिकारियों को दियें। जनसुनवाई में 114 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए।





























































