टीकमगढ़ में शेष बीपीएल कार्डधारी हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरण समारोह आयोजित

0

टीकमगढ़  – ईपत्रकार.कॉम |खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आज नगर भवन टीकमगढ़ में शेष बीपीएल कार्डधारी हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गिरि गोस्वामी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वनगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश गिरि गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश गिरि गोस्वामी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार गरीबी में जीवन यापन करने वाले शेष सभी हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। उन्होने कहा सरकार सभी गरीब परिवारों के लिये अनेक योजनायें चला रही है, जिससे सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने कहा सभी लोग स्वच्छता अभियान से जुड़ कर अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में भी योगदान दें।

इस मौके पर रामचरण आदिवासी, रघुवीर कोरी, प्रमोद नामदेव, धनश्याम कुम्हार, प्रेमलाल कुशवाहा, आसीन ख्वाजा, वसीम खां, सावित्री ताम्रकार सहित अनेक बीपीएल हितग्राहियों को पात्रता पर्ची एवं नगर पालिका द्वारा वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन के स्वीकृति पत्र भी सौंपे गये। कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्री एसके तिवारी तथा संबंधित अधिकारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती शशिप्रभा जैन होण्डा, पार्षद रामकुमार रैकवार, गोकुल प्रजापति, चक्रेश जैन, अंशुल सेन, हवीब राइन, कासिम खान सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

Previous articleअध्यक्ष श्री यादव ने वितरित किए छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार
Next articleराजस्व न्यायालयों के लिपिक अपनी व्यवस्थाओं में करें सुधार, अन्यथा होगी सख्त कार्यवाही-कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here