श्योपुर – ईपत्रकार.कॉम |राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना की दिशा में जारी आदेश के अनुसार जिला कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे को श्योपुर का कलेक्टर बनाया जा चुका है। उनके द्वारा कलेक्टर का पदभार विगत दिवस किया जा चुका है। निवृतमान कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन का स्थानांतरण श्योपुर से मंत्रालय भोपाल में उपसचिव के पद पर किया गया है। उनको आज एमपी 31 रेस्टोरेंट के परिसर में राजस्व एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी।
श्योपुर जिले से स्थानांतरित किए गए निवृतमान कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि श्योपुर जिले में पदस्थी के दौरान उपार्जन कार्य को गंभीरता पूर्वक हेंडल किया था। साथ ही शौचालय निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव शांति पूर्वक और व्यवस्थतित तरीके से कराने में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह द्वारा भरपूर सहयोग दिया था।
सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश शुक्ल द्वारा स्वीप प्लान के अंतर्गत आदिवासी भाषा में मतदाता जागरूकता फिल्म और जागरूकता रथ के द्वारा मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया था। उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की लक्ष्यपूर्ति में जिले को प्रथम पंक्ति में लाने के प्रयास किए हैं। उनका कार्य सराहनीय है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र राय द्वारा विधानसभा निर्वाचन सभी जिम्मेदारियों का भरपूर सहयोग करते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाईयां सुनिश्चित की गई।
मेरे कार्यकालय के दौरान अन्य गतिविधियों का निर्वहन पूरी मुस्तेदी के साथ किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग की उपलब्धियों के साथ विधानसभा निर्वाचन में गंभीरता पूर्वक कार्यवाईयों को अंजाम दिया है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश शुक्ल एवं अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र राय और राजस्व तथा जिला अधिकारी नवागत कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे को भी मुझे दिए गए सहयोग के अनुरूप उनका भी सहयोग करेंगे।
नवागत कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे ने विदाई एवं स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि श्योपुर जिले के विकास को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के माध्यम से गति देने के प्रयास किए जावेंगे। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से चुनावी गतिविधियों का संपादन किया जावेगा। उन्होंने कहा कि निवृतमान कलेक्टर श्री सुमन को दिए गए अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सहयोग के अनुरूप मेरे कार्यकाल में भी भरपुर सहयोग दिया जावे। उन्होंने कहा कि निवृतमान कलेक्टर श्री सुमन को सुखमय जीवन के साथ आगे तरक्की करने की कामना की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि श्योपुर जिले की कानून व्यवस्था को बनाने की दिशा में निवृतमान कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन के साथ भरपूर सहयोग दिया था। साथ ही स्वतंत्र निष्पक्ष रूप से विधानसभा चुनाव कराने में कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया था। नवागत कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे को भी उनकी भांति पुलिस विभाग के द्वारा भरपूर सहयोग दिया जावे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश शुक्ल ने विदाई के कार्यक्रम में कहा कि श्योपुर जिले के विकास को आगे बढ़ाने के लिए नवागत कलेक्टर श्री कुर्रे को भरपूर सहयोग दिया जावेगा। साथ ही योजनाओं का क्रियान्वयन करने में सक्रिय भूमिका की पहल की जावेगी। निवृतमान कलेक्टर श्री सुमन के साथ तीन माह के कार्य में उन्हें ग्रामीण विकास के अलावा स्वीप प्लान में अपार सहयोग दिया है। उनके सुखमय जीवन की कामना करता हूं।
अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र राय, वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल श्री अभिनव पल्लव, एसडीएम श्योपुर श्री पीएस चौहान, एसडीओपी श्री जीडी शर्मा, तहसीलदार श्री ओपी राजपूत ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि निवृतमान कलेक्टर श्री सुमन के कार्यकाल में अपार सहयोग दिया था। ऐसा ही सहयोग नवागत कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे को प्रदान किया जावेगा। निवृतमान कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन को विदाई समारोह में राजस्व, ग्रामीण विकास एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार श्री ओपी राजपूत ने किया।





























































