शाजापुर पर्यटन उत्सव के तहत सेमली में ट्रेकिंग

0

शाजापुर – (ईपत्रकार.कॉम) |जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद द्वारा जिले में शाजापुर पर्यटन उत्सव 2017 मनाया जा रहा है। इस तारतम्य में आज सेमली में ट्रेकिंग का आयोजन हुआ जिसमें अपर कलेक्टर श्रीमती मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में लगभग 85 से अधिक प्रतिभागियों ने सम्मिलित होकर प्रकृति की खुबसूरत का नजारा देखा।

ट्रेकिंग की शुरूआत प्रातः 9.00 बजे सेमली आश्रम से प्रारंभ की गई। इसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, जन अभियान परिषद के युवा, महाविद्यालय के विद्यार्थी, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, खेल युवा कल्याण के खिलाड़ी, यूथ होस्टल एसोसिएशन के सदस्य सहित जिला पंजीयक श्री पी.के. सक्सेना, नायब तहसीलदार श्री राजोरिया, श्री नवनीत दुबे, श्री राजेन्द्र नागर, श्री विवेक दुबे, श्री नवनीत चौहान, श्री गौरव शर्मा, डॉ. शैलेष स्मृति ठाकुर, श्री संदीप अग्रवाल, श्री गोपाल, श्री मेहेन्द्र मोहन सोनी सहित अन्य व्यक्तियों ने सहभागिता कर ट्रेकिंग संचालन किया। समापन पर पर्यटन से संबंधित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी दिए गए। ट्रेकिंग का संचालन समन्वयक श्री हेमन्त दुबे ने किया।

Previous articleज्ञान के साथ योग्यता की भी बढ़े प्रतिभा – कलेक्टर
Next articleएसपी श्री मीणा एक मिलनसार अधिकारी हैं-कलेक्टर श्री गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here