स्पष्ट लिखा जाए कि कार्य नियमानुसार और स्वीकृत करने योग्य है

0

 हरदा- (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने आज जिलाधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि मेरे समक्ष किसी भी प्रकरण में फाइल प्रस्तुत करते समय इस बात का ध्यान रहे की नोटशीट पर बाकायदा नियम का उल्लेख किया जाए। स्पष्ट लिखा जाए कि कार्य नियमानुसार और स्वीकृत करने योग्य है। तदनुसार किताब पर फ्लैग भी लगा हो।

सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक में एडीएम श्री बाबूलाल कोचले भी मौजूद थे। कलेक्टर ने पिछले दिनों में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों विशेषकर एल थ्री फोर पर लंबित प्रकरणों में विभिन्न विभागो द्वारा किए गए निराकरण पर संतुष्टि जाहिर की। बैठक में बिना सूचना दिया अनुपस्थित रहने पर जिला योजना अधिकारी रेशम अधिकारी तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण के सहायक संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Previous articleअविवादित नामांतरण/ बंटवारा के प्रकरणों के निराकरण हेतु जिले में आयोजित की जा रही है विशेष ग्राम सभाएं
Next articleगणेश विर्सजन विशेष जलकुण्डो मे ही करायें – कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here