लापरवाह शासकीय सेवकों के विरूद्ध हुई कार्रवाई

0

टीकमगढ़- (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री अभिजीत अग्रवाल के निर्देशानुसार सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की समिति के सदस्यों द्वारा जिला अंतर्गत विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में पाई गई अनियमितताओं एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति के फलस्वरूप शिक्षा विभाग द्वारा कलेक्टर टीकमगढ़ के निर्देशानुसार ऐसे समस्त शिक्षकों का माह अक्टूबर का वेतन तत्काल प्रभाव से रोका गया है।

लापरवाह शासकीय सेवकों के विरूद्ध हुई कार्रवाई
जिला शिक्षा अधिकारी बीएल लुहारिया ने बताया कि इस कार्यवाही के चलते प्रा.क.कुण्डेश्वर में पदस्थ श्रीमती ज्योति श्रोती स.अ., श्रीमती सुनीता खरे स.अ,. प्रा. गांधी ग्राम में पदस्थ समस्त शिक्षकों, मा.शाला मजना में पदस्थ श्री आरडी प्रजापति प्र.अ., श्री एनएल चढ़ार, प्रा. पिपरा बिलारी में पदस्थ्य श्री राकेश कुमार बंशकार, प्रा. शाला एवं मा.शाला जुड़ावन बंद पाये जाने पर समस्त स्टाफ की, प्रा. पपावनी, में श्रीमती राजेश्वरी नायक स.अ., मा.कारी में श्री राकेश खरे प्र.अ., श्रीमती प्रीति पटैरिया स.अ., प्रा.कांटी में श्रीमती नमिता चढ़ार स.अ., मा.कांटी मे श्रीमती नीतू बाल्मीक स.अ., श्री आशालाल अहिरवार प्र.अ., श्री झुन्नीलाल बंशकार, प्रा. शाला देवपुर में पदस्थ श्री मोतीलाल एवं श्री अन्नेक सिंह चौहान स.अ., प्रा.मा.शा. मजना में पदस्थ श्रीमती मनोरमा जैन, श्रीमती संध्या गुप्ता, श्री विनोद कुमार गुप्ता तथा श्रीमती आभा गोस्वामी के विरूद्ध उपरोक्त कार्यवाही की गई है।

Previous articleरैली को सफल बनाने उमड़ा जन सैलाब घर-घर पहुंचा स्वच्छता का संदेश
Next articleकिसानों को कम पानी में पकने वाली फसलों की जानकारी दें -कृषि उत्पादन आयुक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here