जरा बचके…बेहद खतरनाक होती है एसीडिटी

0

आप परेशान रहते हैं। घड़ी-घड़ी पेट पकड़ लेते हैं, बेचैन रहते हैं, गले में जलन होती है, खाना खाने का मन नहीं करता। अगर आप में ये लक्षण हैं तो आप एसिडिटी से परेशान हैं। हम आपको बताएंगे की आप किस तरीके से एसिडिटी से निजात पा सकते हैं।

एसिडिटी से आज हर दूसरा आदमी परेशान है। इसकी वजह गलत खान-पान, प्रदूषण, धूम्रपान, शराब का सेवन और चाय, कॉफी और कैफीनयुक्त पदार्थों का ज्यादा इस्तेमाल करना है। एसिडिटी होने पर शरीर की पाचन प्रक्रिया ठीक नहीं रहती।

एसिडिटी के मुख्य लक्षण हैं-

1. सीने और छाती में जलन, इससे सीने में दर्द भी रहता है

2. मुंह में खट्टा पानी आना

3. भोजन ठीक से नहीं पचता, इसकी वजह से घबराहट होती है

4. खट्टी डकारें आती हैं

5. गले में जलन-सी महसूस होती है

जब यह तकलीफ बार-बार होती है तो गंभीर समस्या का रूप धारण कर लेती है।

एसिडिटी से कई बार रोगी ऐसा महसूस करता है जैसे भोजन उसके गले में आ रहा है या कई बार डकार के साथ खाना मुंह में आ जाता है। रात को सोते समय इस तरह की शिकायत ज्यादा होती है। कई बार एसिडिटी भोजन नली से सांस की नली में भी पहुंच जाता है, जिससे मरीज को दमा या खांसी की तकलीफ भी हो सकती है।

कैसे बढ़ती है एसिडिटी?

वो लोग जो ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना खाते हैं, ज्यादा शराब ज्यादा शराब पीते हैं उन्हें एसिडिटी की शिकायत ज्यादा होती है। इसके अलावा और भी कई वजहें हैं जिससे एसिडिटी बढ़ती है–

1. वक्त पर खाना न खाना

2. ज्यादा घी-तेल और मसाले वाला खाना खाना

3. भोजन करने के बाद दिन में सोना

4. अधिक समय तक तनावग्रस्त रहना

5. देर तक भूखे रहना

6. जंक फूड बहुत ज्याद खाना

7. पानी कम पीना

कैसे करें बचाव

जरा सी सावधानी बरतने पर आप एसिडिटी से बचाव कर सकते हैं। इसके लिए जरुरी है कि आर अपने खान-पान में लगातार सुधार लाएं। आजकल समय की कमी की वजह से लोग जल्दी में बिना चबाए खाना निगल जाते हैं। इससे पाचन क्रिया सही ढंग से नहीं हो पाती, इसलिए भोजन हमेशा चबा-चबाकर खाना चाहिए, ताकि वह अच्छी तरह से लार में मिल जाए।

Previous articleअमरीका सरकार को अपनी वीजा नीति पर निर्णय लेते समय इस पर उपयुक्त रूप से विचार करना चाहिए
Next articleजाने धनतेरस पर खरीदी और पूजन करने का सबसे बढ़िया शुभ मुहूर्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here