देश की सुरक्षा के लिए इस गठबंधन की जीत जरूरी : अमित शाह

0

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पंजाब में तीसरी बार अकाली-भाजपा गठबंधन को चुनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए इस गठबंधन की जीत जरूरी है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की भी जमकर प्रशंसा की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, पंजाब में चुनाव इस देश की सुरक्षा का चुनाव है। सीमावर्ती राज्य होने के नाते यह मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि वे ऐसी सरकार चुनें, जो सीमाओं पर सुरक्षा, सांप्रदायिक सौहार्द्र और शांति सुनिश्चित करे। पंजाब भारत का दिल है। अगर यह सुरक्षित है तो देश सुरक्षित है।

भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस और आप पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह संसद में उपस्थित नहीं रहते थे। वह अमृतसर से सांसद चुने जाने के बाद यहां भी कभी नहीं आए। अगर वह किसी तरह मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो आप उन्हें कहां ढूंढेंगे।

शाह ने कहा कि इसी तरह केजरीवाल हर उस राज्य का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते हैं, जहां वह जाते हैं। कुछ लोग पंजाब को बदनाम करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। वे पंजाब में सत्ता हथियाने के लिए लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। भाजपा प्रमुख ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का अमृतसर से गहरा नाता है।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा, प्रकाश सिंह बादल जैसा कोई नहीं है। उन्होंने पंजाब की बेहतरी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। जब लोग उनके बारे में बुरा भला कहते हैं तो दुख होता है। राजनीति का स्तर काफी गिर गया है।

Previous articleपाकिस्‍तानियों की एंट्री भी बैन कर दे US-इमरान खान
Next articleअखिलेश ने घोटालेबाज कांग्रेस से हाथ मिलाया है : भाजपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here