राजनाथ ने भारत-पाक सीमा की स्थिति पर की हाईलैवल मीटिंग

0

नई दिल्ली: सीमा पर गोलीबारी के बढऩे के बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारत पाक सीमा पर स्थिति की समीक्षा की। सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में आठ नागरिक मारे गए हैं और 22 लोग घायल हुए है। भारतीय सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो सैनिक भी मारे गए हैं।

सीमा पर कार्रवाई की ली जानकारी
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर स्थिति की समीक्षा के लिए हुई बैठक में रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, सेना प्रमुाख जनरल दलबीर सिंह सुहाग एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को पाकिस्तानी बलों की आेर से होने वाली गोलीबारी का जवाब देने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।

8 नागरिकों की मौत, 22 घायल
उल्लेखनीय है कि जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तान की आेर से मोर्टार बम दागे जाने की घटनाओं में आठ नागरिकों की मौत हो गई और 22 अन्य लोग घायल हो गए हैं। भारतीय सेना ने भी कड़ी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। आज तड़के से ही पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी बस्तियों और सैन्य चौकियों तथा नियंत्रण रेखा परबा सां, जम्मू, पुंछ और राजौर जिलों में मोर्टार बम दागे। सेना ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने 120 एवं 82 एमएम के मोर्टार बम जैसे भारी कैलिबर हथियारों का इस्तेमाल किया।

Previous articleदीपावली पर बन रहा है राजयोग, इस शुभ मुहूर्त पर करें लक्ष्मी-गणेश का पूजन…
Next articleपूर्व सैनिक के परिवार को हिरासत में लेने की जांच हो: वाड्रा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here