हर कोई घर में सुख-शांति और लक्ष्मी का वास चाहता है और इसके लिए लोग कई उपाय करते है। कुछ लोग पूजा-पाठ, हवन तो कुछ आपना घर वास्तु के अनुसार बनवाते हैं। वहीं वास्तु के अनुसार अगर आप घर में पेड़-पौधे लगाते है तो इससे भी आपके घर में सुख-समृद्धि आ सकती है। वहीं कुछ ऐसे पौधे हैं जिसे लगाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा ऱखने से लक्ष्मी का वास होता है। इसे हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। वहीं घर की पूर्वी दिशा में हरी घास, मौसमी पौधे लगाने से घर में बीमारियों का प्रकोप नहीं होता।
2. घर में मनीप्लांट भी जरूर रखना चाहिए इससे घर के मुखिया को चिंताओं से मुक्ति मिलती है।
3. पश्चिम-उत्तर के कोण में पान का पौधा, चंदन, हल्दी, नींबू आदि के पौधों को लगाया जा सकता है। इससे घर के लोगों में आपसी प्रेम बना रहेगा।
4. घर में पलाश, नागकेशकर आदि का पौधा लगाना शुभ होता है।शमी का पौधा ऐसे स्थान पर लगाना चाहिए जो घर से निकलते समय दाहिनी ओर पड़ता हो।
5. घर में सुख-शांति बनी रहने के लिए गुलाब, रात की रानी, चम्पा, जास्मीन आदि को घर के अंदर लगाया जा सकता है।
6. रसोई घर में पुदीना, धनिया, पालक, हरी मिर्च जैसे पौधे लगा सकते है। इससे वहां मक्खियां एवं चींटियां नहीं आती