घर पर ऐसे बनाए ब्रैड के गुलाब जामुन

0

मीठा खाना हर उम्र के व्यक्ति को पसंद है | चाहे वह बच्चा हो या बुजुर्ग मीठा खाना सभी को पसंद होता है | बाजार में कई तरह की मिठाइयां मिलती हैं |लेकिन घर पर बनी हुई मिठाइयों की बात ही कुछ और होती है और जब बात गुलाबजामुन की हो तो क्या कहना | गुलाब जामुन हर किसी को पसंद होते हैं | इन्हें मावे से बनाया जाता है | लेकिन हम आज आपको ब्रेड के बने हुए गुलाब जामुन की विधि बताएंगे | जो खाने में तो स्वादिष्ट लगते ही हैं | साथ ही जल्दी भी बन जाते हैं |
आइए जानते हैं इसकी विधि
सामग्री

  • 15 ब्रेड स्लाइस
  • दो कप चीनी
  • एक कप दूध
  • एक छोटा चम्मच घी
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • तलने के लिए घी

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले हम चासनी बनाएंगे इसके लिए आप चीनी में पानी डालकर गेस पर रखें |जब चीनी पानी में पूरी तरह से घुल जाएं और एक तार की चासनी बनी बन जाए |तो उसमें इलायची पाउडर मिक्स करके उसे अलग रख दें |
  2. अब आप ब्रेड के चारों तरफ के किनारे अलग कर दे |बाकी बचे ब्रेड को मिक्सर जार में पीस लें |
  3. ब्रेडके चूरे कों एक बर्तन में निकाल ले |और उसमें थोड़ा थोड़ा दूध डालते हुए नर्म आटा गूथ लें |
  4. आटा गूंथ जाने पर इसे 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए |ताकि ये सैट हो जाए।
  5. हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर उसे गोल आकर दे |जैसे गुलाब जामुन होते है |
  6. एक कढ़ाई में घी गर्म करें और गुलाब जामुन को तलने के लिए इस कढ़ाई में डाल दें |गुलाब जामुन को ब्राउन होने तक तले| फिर इन्हें निकाल कर हल्का ठंडा करने के बाद चासनी में डुबो दे|
  7. 2 से 3 घंटे में गुलाब जामुन चासनी को सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जाएंगे |और यह गुलाब जामुन खाने के लिए तैयार हो जाएंगे |
Previous articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने मातृशक्ति, बेटियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ
Next articleजनपद स्तर पर महिला संरक्षण केन्द्र स्थापित होंगे-मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here