अगर आप भी खाते हैं अंकुरित अनाज तो हो जाएं सावधान

0

स्प्राउट्स खाना सभी को अच्छा लगता है। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ में यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जो लोग जिम जाते हैं, वह ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाने के लिए स्प्राउट्स का सेवन करते हैं। लेकिन कई लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि स्प्राउट्स शरीर को फायदा पहुंचाने के साथ-साथ कई तरह के नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। हाल ही में हुए एक शोध से यह बात पता चली है कि अंकुरित अनाज में नमीं होने की वजह से साल्मोनेला, ई कोली और लिस्टरिया जैसे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये बैक्टीरिया कई तरह की बिमारियों को जन्म देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्प्राउट्स खाने से कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।

इन्फैक्शन:
स्प्राउट्स में नमी होती है, इस वजह से इसमें साल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया होता है, जो कई तरह की स्किन सम्बन्धी बीमारियों और इन्फैक्शन के लिए जिम्मेदार होता है।

फ़ूड पॉइजनिंग का खतरा:
अंकुरित चीजों के सेवन से फूड पॉइजनिंग होने का खतरा रहता है, क्योंकि इसमें मौजूद लिस्टिरिया बैक्टीरिया पेट की समस्या को बढ़ा देता है।

किडनी का रोग:
आपको जानकर हैरानी होगी कि जो लोग ज्यादा मात्रा में अंकुरित चीजों का सेवन करते हैं, उन्हें किडनी की बिमारी होने का खतरा बना रहता है। अंकुरित चीजों में मौजूद लिस्टिरिया बैक्टीरिया किडनी पर बुरा प्रभाव डालती है। जिससे किडनी की बिमारी बढ़ जाती है।

टायफॉयड:
अंकुरित चीजों में साल्मोनेला टाइफी नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है। जो टायफॉयड की समस्या को बढ़ा देता है।

यूरिनरी ट्रैक्स इन्फैक्शन:
अंकुरित अनाज में मौजूद ई कोली शरीर में जाकर मूत्र नली की समस्या को बढ़ा देता है।

अब आप समझ गए होंगे कि जो चीजें फायदेमंद होती हैं, उसके कुछ नुकसान भी होते हैं। तो अगली बार से स्प्राउट्स खाने से पहले इन सब बातों पर गहराई से विचार जरूर कर लें।

Previous articleलिव इन रिलेशनशिप के फायदे ही नहीं बल्कि हो सकती है कई परेशानियां
Next articleइज्तिमा आयोजन की सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करें-कलेक्टर डॉ. खाडे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here