खाना बनाने के अलावा भी काम आता हैं माइक्रोवेव

0

माइक्रोवेव, देखा जाए तो ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करते हैंं। लेकिन क्या आप जानते हैं खाना बनाने के अलावा भी कुछ कामों में माइक्रोवेव का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। जी हां, बिल्कुल आप अपने कुछ कामों को माइक्रोवेव की मदद से आसान कर सकते हैं। आइए जानते हैं हैं वे काम कौन-कौन से हैं।

1. स्पंज
स्पंज को किचन में बरतन माजने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार क्या होता है कि स्पंज का रंग बदल जाता है। जैसे पहले उसका रंग हरा था और बाद में उसका इस्तेमाल करने के बाद उसका रंग कोई और हो गया। ऐसा तब होता है जब स्पंज के अंदर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में आप स्पंज के अंदर सिरका डाल कर 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें। आपके ऐसा करने से स्पंज में से 99% कीटाणु मर जाएंगे।
2. शहद
कई बार क्या होता है कि शहद डिब्बे में ही जम जाता हैं, जिसे निकाले में भी दिक्कत आती हैं। ऐसे में आप माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद के जार ढक्कन खोल लें और जार को 1 मिनट 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें। आपके ऐसा करने से जमा हुआ शहद सारा पहले जैसे तरल रूप में आ जाएगा।
3. फलों से अधिक रस निकालें
फलों में से ज्यादा रस निकालने यह सबसे अच्छा तरीका है। आपको किसी भी फल से रस निकालना हो जैसे- नींबू संतरा आदि, तो आप माइक्रोवेव की मदद से आप फलों में से ज्यादा रस निकाल सकती हैं। एक कांटे की मदद से फलों में एक दो छेद कर दें फिर 20 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें। इससे आप फलों को आसानी से निचौड़ पाएंगे।
4. बिना आंसू के प्याज काटे
प्याज काटते समय आंखों में आ जाते हैं लेकिन अब नहीं आएंगे। अगर आप यह तरीका अपनाएंगी तो। प्याज को छिल कर 40 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें फिर आसानी से बिना आंसू के प्याज काट लें।
5. गीले चिप्स को बनाएं कुरकुरा
अक्सर क्या होता है कि आप जार में चिप्स बना कर रख देते हैं लेकिन जब आप जार को खोलते हैं तो आप चिप्स को सीला हुआ पाते हैं। सीले हुए चिप्स को भी कुरकरा बनाने में माइक्रोवेव बढ़ा सहायक है। चिप्स को आप पेपर नैपकिन में रखकर 40 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें। ऐसा करने से चिप्स वापस कुरकरने हो जाएंगे।

Previous articleप्याज के ये फायदे जानकर कभी नहीं खाना छोड़ेंगे !
Next articleजाने क्यों खूबसूत महिलाएं आपस में करती है ईर्ष्‍या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here