चोटों पे चोट देते ही जाने का शुक्रिया

0
चोटों पे चोट देते ही जाने का शुक्रिया
पत्थर को बुत की शक्ल में लाने का शुक्रिया 
        
जागा रहा तो मैंने नए काम कर लिए
ऐ नींद आज तेरे न आने का शुक्रिया 
सूखा पुराना जख्म नए को जगह मिली
स्वागत नए का और पुराने का शुक्रिया 
        
आती न तुम तो क्यों मैं बनाता ये सीढ़ियाँ
दीवारों, मेरी राह में आने का शुक्रिया 

 आँसू-सा माँ की गोद में आकर सिमट गया
नजरों से अपनी मुझको गिराने का शुक्रिया 
        
अब यह हुआ कि दुनिया ही लगती है मुझको घर
यूँ मेरे घर में आग लगाने का शुक्रिया

                                           
गम मिलते हैं तो और निखरती है शायरी

यह बात है तो सारे जमाने का शुक्रिया

Previous articleधूप में छांव की तलाश….
Next articleभारत और न्यूजीलैंड आखिरी टी-20 मुकाबला आज, बारिश डाल सकती है खलल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here