भारतीय संस्कृति का चिंतन दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है-संभागायुक्त मनोहर दुबे

0

सागर  – ईपत्रकार.कॉम |संभागायुक्त मनोहर दुबे बुधवार को प्रातः दमोह जिले में आयोजित 108 कुण्डीय श्रद्धा संवर्धन, गायत्री महायज्ञ दमोह के भूमिपूजन अवसर पर गायत्री परिवार, गायत्री शक्तिपीठ दमोह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस विवेक अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी विशेष रूप से मौजूद थे।

संभागायुक्त मनोहर दुबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति का चिंतन दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है, अनाज और वनस्पतियों में भी जीवन होता है। अतः उसका सेवन भी जीव का कष्ट पहुंचाने जैसा है लेकिन सूखे अनाज वनस्पतियों का सेवन ही शाकाहार है। यदि हम किसी को कष्ट पहुंचाकर उसका भोजन प्राप्त करते हैं तो यह शाकाहार नहीं है।

उक्त आशय के विचार गायत्री परिवार के 108 कुण्डिय श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ के भूमिपूजन के कार्यक्रम में संभागायुक्त मनोहर दुबें ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा है कि हम जो भी भोजन बनाते हैं उसे भगवान को अर्पण कर देने से वह भोग (प्रसाद) बन जाता है और इसके सेवन करने से कोई दोष नहीं होता है। 18 जनवरी से 31 जनवरी तक होने वाले 108 कुण्डिय श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ के भूमिपूजन के अवसर पर एसडीएम रवीन्द्र चौकसे, तहसीलदार बबीता राठौर, नायब तहसीलदार विकास अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, डॉ. अनिल चौधरी, डॉ. केदार शर्मा, पीपी सिंह, एडवोकेट अनुनय श्रीवास्तव, राय शंकर ताम्रकार, सतीश तिवारी, लखन तंतवाय सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के नर-नारी अपनी पराम्परिक परिधान में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने किया।

Previous articleकलेक्टर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री फसल ऋण मुक्ति योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की हुई समीक्षा
Next articleभारत की जीत में पुजारा और तेज गेंदबाजों के योगदान अहम : तेंदुलकर