महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं, बेखौफ शिकायत करें-स्मृति ईरानी

0

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया जन्मशताब्दी समारोह के दौरान कहा कि हमेशा बेटियों को ही संस्कारी बनाने की बात होती है। जरूरत बेटों को भी संस्कार देने की है। कामकाजी महिलाओं से अकसर पूछा जाता है कि वे घर-परिवार के लिए समय कैसे निकालती हैं। यह सवाल तो पुरुषों से होना चाहिए। कोई महिला संस्कार घर पर छोड़ काम नहीं करती।

महिला में ही यह खूबी है कि वह 24 घंटे हर भूमिका में होती है। राजमाता सिंधिया एक तरफ जहां करुणा की प्रतिमूर्ति हैं तो दूसरी तरफ वे शूरवीर महिला का उदाहरण भी हैं। उन्होंने लोकतंत्र के लिए राजपरिवार की सुविधाएं त्याग दीं, लेकिन हार नहीं मानी। बेखौफ होकर करें शिकायत मी टू कैंपेन को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। महिलाओं को कानून कई सुविधा देता है। महिलाओं को घबराने की कोऊ जरूरत नहीं है। किसी भी महिला को दिक्कत है तो वह बेखौफ होकर शिकायत दर्ज करवा सकती है।

Previous articleपाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर लगेगा प्रतिबंध, निर्माताओं ने की मांग
Next articleअसम में भरे बाजार में धमाका, 4 लोग गंभीर रूप से घायल