सिंहस्थ कुंभ 22 अप्रैल से शुरू, जानें पर्व से जुड़ी ये विशेष तारीखें

0

पुराणों में उज्जैन सिंहस्थ की तिथि और इसके महत्व के बारे में इस श्लोक के जरिए बताया गया है
‘माधवे धवले पक्षे सिंह जीवत्वेजे खौ।
तुलाराशि निशनाथे स्वातिभे पूर्णिमा तिथौ।
व्यतिपाते तु सम्प्राप्ते चन्द्रवासर-संचुते।
कुशस्थली -महाक्षेत्रे स्नाने मोक्षमवाच्युयात्।’

इसका अर्थ है कि जब वैशाख मास हो, शुक्ल पक्ष हो और बृहस्पति सिंह राशि पर, सूर्य मेष राशि पर और चन्द्रमा तुला राशि पर हो, साथ ही स्वाति नक्षत्र, पूर्णिमा तिथि व्यतीपात योग और सोमवार का दिन हो तो उज्जैन में शिप्रा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

 विशेष तारीखें :

1. शाही स्नान – तिथि : चैत्र शुक्ल 15
तारीख : 22 अप्रैल, 2016
दिन : शुक्रवार

2. पंचक्रोशी यात्रा – तिथि : वैशाख कृष्ण 9 से वैशाख कृष्ण 30 तक
तारीख : 1 मई से 6 मई, 2016 तक
दिन : रविवार से शुक्रवार

3. व्रतपर्व वरुथिनी एकादशी व्रत – तिथि : वैशाख कृष्ण 11
तारीख : 3 मई, 2016
दिन : मंगलवार

4. स्नानपर्व वैशाख कृष्ण अमावस्या – तिथि : वैशाख कृष्ण 30
तारीख : 6 मई, 2016
दिन : शुक्रवार

5. स्नानपर्व अक्षय तृतीया – तिथि : वैशाख शुक्ल 3
तारीख : 09 मई, 2016
दिन : सोमवार

6. शंक्राचार्य जयंती – तिथि : वैशाख शुक्ल 5
तारीख : 11 मई, 2016
दिन : बुधवार

7. वृषभ संक्रांति पर्व – तिथि : वैशाख शुक्ल 9
तारीख : 15 मई, 2016
दिन : रविवार

8. मोहिनी एकादशी पर्व – तिथि : वैशाख शुक्ल 11
तारीख : दिनांक 17 मई, 2016
दिन : मंगलवार

9. प्रदोष – तिथि : वैशाख शुक्ल 13
तारीख : 19 मई, 2016
दिन : गुरुवार

10. नृसिंह जयंती – तिथि : वैशाख शुक्ल 14
तारीख : 20 मई, 2016
दिन : शुक्रवार

11. प्रमुख स्नान – तिथि : वैशाख शुक्ल 15
तारीख : 21 मई, 2016
दिन : शनिवार

Previous articleभांजियों की शादी है बारात का स्वागत मैं स्वयं करूँगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleमध्यप्रदेश में 2000 नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र खुलेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here