एक नदिया है मजबूरी की उस पार हो तुम इस पार हैं हम

0

एक नदिया है मजबूरी की
उस पार हो तुम इस पार हैं हम,
अब पार उतरना है मुश्किल
मुझे बेकल बेबस रहने दो।

कभी प्यार था अपना दीवाना सा
झिझक भी थी एक अदा भी थी,
सब गुजर गया एक मौसम सा
अब याद का पतझड़ रहने दो।

तुम भूल गए क्या गिला करें
तुम, तुम जैसे थे हम जैसे नहीं,
कुछ अश्क़ बहेंगे याद में बस
अब दर्द का सावन रहने दो।

तेरे सुर्ख लबों के रंग से फिर
मुझे बिखरे ख्वाब संजोने दो,
मैं हूँ प्यार का मारा बेचारा
मुझे बेकस बेखुद रहने दो।

Previous articleदो बालिग शादी को तैयार, तो कोई तीसरा नहीं दे सकता दखल- SC
Next articleमेरे धरने से कोई दूसरा केजरीवाल पैदा नहीं होगा-अन्ना हजारे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here